Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकदमे हटाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला:सीतापुर में डीएम-एसपी के आश्वासन पर उतरी नीचे, फर्जी FIR दर्ज करने का आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईओ आवास परिसर की पानी की टंकी पर मंगलवार सुबह एक महिला के चढ़ जाने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए उन्हें निरस्त कराने की मांग कर रही थी। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई। जानकारी के अनुसार, स्वरूप नगर मोहल्ला निवासी लगभग पुष्पा अवस्थी (50) सुबह करीब 9:30 बजे अचानक ईओ आवास परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला का आरोप था कि उसके खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिन्हें समाप्त किया जाए। टंकी पर चढ़कर उसने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। एडीएम आयुष चौधरी, एसडीएम सदर जनार्दन, तहसीलदार समेत शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद महिला अपनी मांगों पर अड़ी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक ने महिला से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। अधिकारियों ने उसकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला शांत हुई और टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रेप का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, दलित बच्ची को दवा दिलाने के बहाने ले गया था
    Next Article
    सहारनपुर में पनीर रोल की जगह डिलीवर हुआ चिकन:युवक बोला-शुद्ध शाकाहारी ब्राह्मण हूं, धर्म भ्रष्ट करने की गई कोशिश, ये हमारे हिंदुत्व के साथ खिलवाड़, मामला दबाने को दिया लालच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment