Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी, VIDEO:एक की मौत, कंडक्टर समेत 6 घायल; पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

    20 hours ago

    1

    0

    मुंबई में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दादर के प्लाजा सिनेमा के पास एक BEST (नगर निकाय) बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के एक लड़के की मौत हो गई और बस के कंडक्टर समेत 6 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोड़ पर ट्रैफिक धीमा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस गाड़ियों को रौंदते हुए निकल गई। बस की टक्कर के बाद तेज आवाज आई और सड़क पर गाड़ियों का मलबा बिखर गया। शिवाजी पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर गाड़ी में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर निकाला। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की 4 तस्वीरें… मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर 29 दिसंबर 2025 को देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।। हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे में 13 अप्रैल को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो लोग घायल हैं, जिन्हें उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र:3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र मिला, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
    Next Article
    बिना शादी सहमति से संबंध खराब चरित्र का आधार नहीं:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिश्ता टूटने को धोखा नहीं मान सकते, कांस्टेबल की नियुक्ति को मंजूरी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment