Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में प्रेम प्रसंग में लाइममैन की गला काटकर हत्या:डेढ़ किमी दूर मिला सिर कटा शव, नाबालिग प्रेमिका के माता-पिता गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में सोमवार को जंगल में मिले लाइनमैन सिर कटे शव की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा ली। अज्ञात हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस को जब प्रेम संबंध का सुराग मिला तो पूरा मामला साफ हो गया। जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की से चल रहे प्रेम संबंध के कारण युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल उनका बेटा अभी फरार है। परिजनों के अनुसार राजकुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अगले दिन सोमवार दोपहर चरवा कस्बे के मीरनपर (दीनदयाल उपाध्याय नगर) के पास एक निर्जन स्थान पर ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजकुमार के रूप में की। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। घटना की जानकारी मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर चरवा थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला कौशांबी के पंसौर के रहने वाले राजकुमार (30) अपनी मां शांति देवी के साथ रहते हैं। वह लोगों के घरों में मीटर लगाने का काम करता था। पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। छोटा भाई ईंट भट्ठे पर काम करता है। 8 किलोमीटर दूर मीरनपुर गांव में अंगद के करीब संबंध थे, वह अक्सर घर आया-जाया करता था। दोनों कई बार एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। इसी दौरान अंगद की 17 साल की बेटी से राजकुमार की मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध चालू हो गया। करीब 6 महीने तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो राजकुमार प्रेमिका से अकेले में मिलने पहुंच गया। इसी दौरान अंगद ने उन दोनों को एक साथ पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने उसे घर पर जमकर पीटा इसके बाद पिता और भाई उसे बेहोशी की हालत में बाहर ले गए। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल की तरफ ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए। मोबाइल कॉल डिटेल ने खोला राज जांच के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल और कॉल डिटेल से महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और जांच में पता चला कि राजकुमार का अंगद की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। इसी के तहत उन्होंने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने अंगद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंगद और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बेटे लवकुश के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी लवकुश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग में हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की जमानत याचिका, गार्ड्स की बेल पर फैसला सुरक्षित फायरिंग मामले में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कल यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। गोली चलाने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी आज अप्लाई किया गया है। कोर्ट में गार्ड्स की जमानत को लेकर ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से विरोध किया गया। ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से कहा गया है कि इरदातन गोली चलवाई गई थी। भीड़ हटाने के लिए फायरिंग नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भाजपा नेत्री के घर चोरी, CCTV देखिए:गेट फांदकर घुसा चोर, सोते समय बगल से मोबाइल उठा ले गया; 2 लाख कैश ले गया
    Next Article
    शिवपाल यादव ने DM से की मुलाकात:जनसमस्याएं उठाईं, सरकार पर बिजली-पानी संकट और पेपर लीक पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment