Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रेप का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, दलित बच्ची को दवा दिलाने के बहाने ले गया था

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी पुलिस ने देर रात दलित बच्ची से रेप के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बच्ची को अपने साथ दवा दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया था, जहां उसके साथ रेप कर बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग निकला था। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बीती 7 जून को नवाबाद थाने की पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली थी कि एक ऑटो चालक नाबालिग बच्ची को अपने साथ कहीं ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ऑटो की पहचान करते हुए बच्ची के परिजनों से संपर्क किया। इस पर परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति संजय मिश्रा उर्फ भगत पुत्र जयराम मिश्रा बबीना थाना क्षेत्र के तिलक नगर आरा मशीन इलाके का रहने वाला उनका परिचित है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय मिश्रा उनकी बेटी को दवा दिलाने के लिए अपने साथ ले गया है। लेकिन बाद में उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते संजय से बच्ची को वापस घर लाने के लिए कहा, जिस पर वह आनाकानी करने लगा। जब ज्यादा दवाब बना तो 43 वर्षीय आरोपी संजय मिश्रा बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। यहां परिजनों ने बेटी से जानकारी की तो पता चला कि आरोपी उसे दवा दिलाने नहीं ले गया था बल्कि उसने सूनसान जगह ले जाकर नाबालिग से गलत काम किया है। इसके बाद ही परिजनों ने आरोपी की खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुठभेड़ के दौरान पैर पकड़ा गया आरोपी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि बच्ची से गलत काम करने वाले आरोपी संजय मिश्रा के संबंध में नवाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नवाबाद थाना क्षेत्र के करगुवां पहाड़ी के पास मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने तमंचे से पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी संजय मिश्रा उर्फ भगत के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में विभागों से दवाओं की मांग में 30-40% कमी:यूरोलॉजी विभाग के दवा घोटाले का असर, नोडल अधिकारी से फिर पूछताछ
    Next Article
    मुकदमे हटाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला:सीतापुर में डीएम-एसपी के आश्वासन पर उतरी नीचे, फर्जी FIR दर्ज करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment