Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा में आज पहुंचेंगे सीएम योगी:आठवें दिन की कथा में बोले- पत्नी नहीं, धर्मपत्नी होती है

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का मंगलवार को समापन होगा। समापन दिवस पर कथा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कथा श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंगलवार सुबह पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने 1108 कमल पुष्पों से विशेष पूजा-अर्चना की। नारी सम्मान और दांपत्य मर्यादा पर बोले रामभद्राचार्य श्रीराम कथा के आठवें दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के वनवास काल, शबरी मिलन और नवधा भक्ति के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम वासनात्मक नहीं, बल्कि उपासनात्मक होता है। भगवान श्रीराम द्वारा स्फटिक शिला पर माता सीता का श्रृंगार किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे आदर्श दाम्पत्य और सम्मान का प्रतीक बताया। ‘वाइफ नहीं, धर्मपत्नी होती है’ रामभद्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पत्नी केवल जीवनसंगिनी नहीं, बल्कि धर्मपत्नी होती है। जो पति को पतन से बचा ले, वही पत्नी कहलाने योग्य है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का संबंध परस्पर सम्मान और मर्यादा पर आधारित होना चाहिए। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी कम नहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि है। मनुस्मृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माता का स्थान पिता से दस गुना बड़ा माना गया है। उनके अनुसार महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाए तो वह कम नहीं होगा। कई गणमान्य लोगों ने लिया आशीर्वाद कथा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, मंत्री जयवीर सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, पद्मश्री सुनील जोगी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी डॉ. एस.के. गोपाल ने बताया कि समापन दिवस की कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या की, घर के बाहर टहल रहा था
    Next Article
    ट्रक नहर में गिरा, चालक सुरक्षित, VIDEO:एटा में नींद आने से हादसा, पुलिस ने निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment