Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकाना स्टेडियम की जांच करेगी एलडीए की समिति:अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर रहा स्टेडियम प्रशासन; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़ी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की जांच के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर गठित समिति को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके लिए अधिकारियों को समिति की बैठक जल्द बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। एलडीए की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इकाना स्टेडियम के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं और अनुबंध की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। इसी उद्देश्य से एक समिति बनाई गई है। आज दोपहर 2 बजे तक बैठक का प्रस्ताव समिति में अभियंत्रण जोन-1 के अधिशासी अभियंता को सदस्य सचिव और संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि समिति की बैठक कराने का प्रस्ताव 9 जून को दोपहर 2 बजे तक हर हाल में प्रस्तुत किया जाए, ताकि जांच प्रक्रिया शुरू की जा सके। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, समिति स्टेडियम और उससे जुड़ी परियोजना का मौके पर निरीक्षण करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि रखरखाव, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं तय मानकों के अनुसार संचालित हो रही हैं या नहीं। साथ ही कंसेशन एग्रीमेंट (अनुबंध) की शर्तों का पालन भी परखा जाएगा। उपाध्यक्ष ने समिति को 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद एलडीए आगे की कार्रवाई तय करेगा। अधिकारियों को इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एलडीए की इस पहल को इकाना स्टेडियम परियोजना की व्यवस्थाओं और जवाबदेही की समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। समिति की रिपोर्ट के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरा बाबा मेले के चढ़ावे में गबन का आरोप:बुलंदशहर में आज़ाद अधिकार सेना ने DM-SSP से जांच की मांग की
    Next Article
    DND-यमुना लिंक रोड प्रोजेक्ट:NHAI ने मांगी एलाइनमेंट के आस-पास के प्रोजेक्ट की डिटेल, 31 किमी का कारिडोर विकसित करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment