Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:तापमान में 4॰C तक का उछाल आएगा; 11 को भारी ओलावृष्टि-तूफान, पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम

    8 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में आज और कल गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ऊना, बिलासपुर और सोलन जिले को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव के वक्त दिन में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हीटवेव के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री का उछाल आएगा। राज्य के 7 शहरों का पारा पहले ही 35 डिग्री से अधिक और 13 जगह 30 डिग्री से ज्यादा हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक के साथ 40.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का 37.7 डिग्री, सुंदरनगर का 37.5 डिग्री, नाहन 35.8 डिग्री, नेरी 38.4 डिग्री, बरठी 37 डिग्री और मंडी का तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है। राहत की बात यह है कि पहाड़ों पर गर्मी ज्यादा लंबी नहीं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार- 10 जून की रात वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसे देखते हुए 11 और 12 जून को किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य में यलो कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटना की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 13 व 14 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछेक भागों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में कल और परसों तापमान में जरूर उछाल आएगा, लेकिन 11 जून से तापमान में कमी आनी शुरू होगी। इससे पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। अब जानिए टूरिस्ट प्लेस का हाल देश के मैदानी इलाकों में इन दिनों 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चल रहा है। मगर राज्य के अधिकांश मशहूर पर्यटन स्थलों पर 20 से 30 डिग्री के बीच तापमान है। पहाड़ों पर इससे पर्यटकों के लिए मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, मनाली का 28 डिग्री, कुफरी 21.9 डिग्री, नारकंडा 20 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। वहीं लाहौल स्पीति के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों 5 से 10 डिग्री के बीच पारा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसा में शख्स के घर NIA की रेड:डॉन शहजाद भट्टी से कनेक्शन की जांच, चैट-बातचीत हुई; यदविंदर बोला- घर से कुछ बरामद नहीं
    Next Article
    ममता बनर्जी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे:NDA का समर्थन करेंगे, स्पीकर को जानकारी दी; CM शुभेंदु TMC सांसदों से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment