Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतमबुद्धनगर में 5,903 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:1 साल तक चला अभियान, प्राधिकरण की 13.25 लाख वर्ग गज जमीन भी थी

    6 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट ने साल 2025 और 2026 के दौरान प्राधिकरण और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत अब तक 13.25 लाख वर्ग गज से अधिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कब्जामुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब 5,903.95 करोड़ रुपये है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सक्रिय मदद से प्राधिकरण की बहुमूल्य जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर दोबारा संबंधित विभागों को सौंपा गया है, ताकि वहां विकास कार्य कराए जा सकें। नोएडा जोन में 58 करोड़ की जमीन कराई मुक्त नोएडा जोन में अभियान के दौरान 15 हजार वर्ग गज भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 58 करोड़ रुपये है। सेंट्रल नोएडा जोन में सबसे अधिक कार्रवाई की गई। यहां 8 लाख 89 हजार 127 वर्ग गज भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस जमीन की अनुमानित कीमत 5,009.68 करोड़ रुपये आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा में 836 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त ग्रेटर नोएडा जोन में 4 लाख 21 हजार 833 वर्ग गज भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 836.27 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस और प्राधिकरण का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी और प्राधिकरण की भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराना तथा क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल यादव ने DM से की मुलाकात:जनसमस्याएं उठाईं, सरकार पर बिजली-पानी संकट और पेपर लीक पर साधा निशाना
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 847 अपसेंट:रामपुर में 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment