Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी आग:फायर बिग्रेड ने 70 मिनट में पाया काबू, लाखों का नुकसान

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पहले फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में लगी और देखते ही देखते फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की सूचना पर साहिबाबाद, वैशाली और कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने फोम और पानी की मदद से करीब 70 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बंद फैक्ट्री में भर गया धुआं जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में टायरों पर रबर चढ़ाने का काम किया जाता है। घटना के समय फैक्ट्री बंद थी। टायरों में आग लगने के बाद पूरे परिसर में घना धुआं भर गया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। फायर कर्मियों को अंदर तक पहुंचने के लिए फैक्ट्री की दीवार तोड़नी पड़ी। इसके बाद पाइप के जरिए पानी पहुंचाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। धुएं के कारण फायर कर्मियों को हुई परेशानी फैक्ट्री के अंदर बड़ी संख्या में टायर रखे हुए थे। इनमें आग लगने के कारण धुआं तेजी से फैल गया। घने धुएं की वजह से दमकल कर्मियों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखे और आग को फैलने से रोक दिया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:दो घंटे बाद पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, पूछताछ कर परिजनों को सौंपा
    Next Article
    मथुरा में जैत-कट पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत:21 यात्री घायल, क्रेन से निकाले गए क्षतिग्रस्त वाहन; 35 लोग सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment