Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपल WWDC 2026, एप बदले बिना ईमेल-मैसेज लिखेगी सिरी AI:बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट मिलेगा, iOS27 में 11 बड़े फीचर्स

    6 hours ago

    1

    0

    एपल का एनुअल इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2026 एपल पार्क में शुरू हो गया है। इस बार इवेंट में सिरी, iOS 27 और एपल इंटेलिजेंस को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सबसे खास सिरी को नए अवतार में 'सिरी AI' नाम से पेश किया गया, जो पहले से कहीं ज्यादा बातचीत करने में सक्षम और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर (यानी संदर्भ को समझने वाला) है। सिरी AI बिना एप बदले ईमेल और मैसेज लिख सकेगी और फोटो देखकर बताएगी खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू भी बताएगी। साल 2011 में आईफोन पर डेब्यू के बाद से यह सिरी का अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड है, जिसके जरिए कंपनी चैटजीपीटी, जेमिनी और क्लाउड जैसे प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। आगे जानिए एपल ने WWDC 2026 में iOS 27 में क्या नए अपडेट्स किए हैं। 1. सिरी में बड़ा बदलाव: गूगल जेमिनी के साथ अब नए स्टैंडअलोन एप में मिलेगी एपल ने अपनी पुरानी सिरी असिस्टेंट को AI के इस दौर में ज्यादा एडवांस बना दिया है। नए अपडेट के बाद सिरी अब गूगल जेमिनी मॉडल की मदद से काम करेगी। कंपनी का दावा है कि नई सिरी पहले से ज्यादा बातचीत करने लायक, विजुअल इंटेलिजेंस को समझने वाली और ज्यादा क्षमतावान होगी। अब सिरी को मौजूदा एप्स के साथ-साथ एक अलग स्टैंडअलोन एप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। 2. AI प्राइवेसी पर फोकस: डेटा सिर्फ रिक्वेस्ट पूरी करने के लिए होगा AI फीचर्स को रोलआउट करने से पहले एपल ने प्राइवेसी को लेकर अपना स्टैंड साफ किया है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडरिघी ने कहा, "हम मानते हैं कि एआई में प्राइवेसी के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।" उन्होंने भरोसा दिया कि यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल केवल उनकी रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए किया जाएगा और बाहरी एक्सपर्ट्स कभी भी इस वादे की जांच कर सकते हैं। 3. एपल इंटेलिजेंस: कॉलिंग के दौरान मेल और मैसेज का संदर्भ समझेगा फोन कंपनी ने अपने एप्स में कई नए एपल इंटेलिजेंस अपडेट शामिल किए हैं। सफारी ब्राउजर के लिए अब टैब मैनेजमेंट और वन-टैप पासवर्ड अपडेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, एप्स के बीच क्रॉस-एप कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस (एक एप की बात दूसरे में समझना) फीचर दिया गया है। मैसेज एप में अब AI-पावर्ड रिप्लाई सजेशन मिलेंगे, जबकि फोन एप अब कॉल के दौरान ही मेल और मैसेज जैसे अन्य एप्स से संदर्भ (कॉन्टेक्स्ट) निकाल सकेगा। एपल ने बताया कि इन फीचर्स के लिए उन्होंने गूगल के जेमिनी मॉडल्स की मदद से एपल फाउंडेशन मॉडल्स तैयार किए हैं। 4. iOS 27: आईफोन 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को मिलेगा सपोर्ट एपल ने दावा किया है कि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट होगा जो सबसे ज्यादा डिवाइसेज को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने ऐलान किया कि आईफोन 11 और उसके बाद के सभी आईफोन मॉडल्स को iOS 27 का अपडेट मिलेगा। इस नए अपडेट से परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाएगी। एपल के मुताबिक, नए फोटो अब 70% ज्यादा तेजी से दिखाई देंगे, एयरड्रॉप ट्रांसफर की स्पीड 80% बढ़ जाएगी और मल्टीटास्किंग को बेहतर करने के लिए सीपीयू शेड्यूलर्स में सुधार किया गया है। 5. पेरेंटल कंट्रोल्स: 13 साल से छोटे बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट रहेगा बच्चों के स्क्रीन टाइम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एपल ने माता-पिता के लिए नए टूल्स पेश किए हैं। अब पेरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा किसे कॉल कर सकता है और किन एप्स या वेबसाइट्स को एक्सेस कर सकता है। 13 साल से कम उम्र के बच्चों की डिवाइसेज में 'आस्क टू ब्राउज' (वेबसाइट एक्सेस लिमिट) और एप स्टोर या इन-एप परचेज के लिए 'आस्क टू बाय' फीचर बाय-डिफॉल्ट एक्टिव रहेगा। 6. फोटो एप में AI एडिटिंग: रीफ्रेम और एक्सटेंड टूल्स से बदल जाएगा तस्वीर का लुक फोटो एडिटिंग एप्स को टक्कर देने के लिए एपल फोटो एप में नए एआई टूल्स लाया है। नया स्पेशल 'रीफ्रेम' फीचर एआई की मदद से फोटो के पर्सपेक्टिव (एंगल) को ऐसे बदल देगा जैसे तस्वीर लेते वक्त कैमरा किसी दूसरी जगह रखा हो। वहीं 'एक्सटेंड' टूल इमेज के आस्पेक्ट रेशियो को बढ़ा देगा जिससे सीन में और ज्यादा चीजें जोड़ी जा सकेंगी। इसके अलावा 'क्लीनअप' टूल को भी अपग्रेड किया गया है, जो जेनरेटिव एआई की मदद से फोटो के बैकग्राउंड से अनचाही चीजों को ज्यादा रियलिस्टिक तरीके से हटा देगा। 7. लिक्विड ग्लास डिजाइन और इमेज प्लेग्राउंड में बदलाव पिछले साल के लिक्विड ग्लास डिजाइन को पसंद न करने वाले यूजर्स के लिए एपल ने इसमें कुछ बदलाव करने (ऑप्ट-इन रोलबैक) का विकल्प दिया है। अब यूजर्स इसके एलिमेंट्स को कम या ज्यादा हाइलाइट कर सकते हैं। इसके साथ ही एप्स के अंदर लिक्विड ग्लास का एक नया लेयर्ड अप्रोच दिखाया गया है। वहीं, इमेज जनरेशन एप 'इमेज प्लेग्राउंड' को परफॉर्मेंस अपडेट के साथ दोबारा पेश किया गया है। इसमें सुरक्षा रखी गई है कि इस एप से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल एआई की ट्रेनिंग के लिए नहीं किया जाएगा। 8. नए फीचर्स: कीबोर्ड में इन-बिल्ट एआई डिक्टेशन और शॉर्टकट्स में नेचुरल लैंग्वेज 9. टिम कुक: 'मुझे भरोसा है कि एपल का सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है' कीनोट के आखिर में CEO टिम कुक ने कंपनी को अलविदा कहते हुए अपना आखिरी मैसेज दिया। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में आपने लोगों को असाधारण तरीकों से जुड़ने, सीखने और अनुभव करने में मदद की है। आज जिन शानदार क्षमताओं को हमने पेश किया है और जो आगे आने वाली हैं, उन्हें देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि एपल का सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाना हमेशा हमारा ध्रुवतारा रहा है। ऐसी क्रिएटिव और केयरिंग टीम के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    मई में रिकॉर्ड 25.31 लाख गाड़ियां बिकीं:इनमें पहली बार EV की हिस्सेदारी 11% के पार, मिडल ईस्ट संकट से महंगे हुए ईंधन का असर
    Next Article
    नई पीढ़ी में बढ़ रही है डिजिटल थकान:अब ऑफ ग्रिड ट्रैवल; 47% माता-पिता, 30% बच्चे साधारण फोन अपनाने लगे

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment