Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी के कांग्रेस विधायक आज कर्नाटक जाएंगे:स्पेशल फ्लाइट से दोपहर बाद भोपाल से रवाना होंगे; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर

    8 hours ago

    1

    0

    एमपी में कांग्रेस के कब्जे वाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट ने भी नामांकन दाखिल किया। सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। क्रॉस वोटिंग के डर से सभी विधायकों से करीब 10 दिनों की यात्रा की तैयारी रखने को कहा गया। आज यानी मंगलवार (9 जून) को विधायक भोपाल से कर्नाटक रवाना होंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों को यह कहा गया है कि वे अपनी स्वेच्छा से पार्टी के विधायकों के साथ जाने में सहज हैं तो चलें। किसी पर इस बात का दबाव नहीं है कि उन्हें जाना जरूरी है। कुछ विधायकों ने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। हालांकि किन-किन विधायकों ने अभी जाने में सहमति या असहमति जताई है, उनका नाम सामने नहीं आया है। विधायकों से कहा गया है कि वे 12 बजे तक भोपाल एयरपोर्ट पहुंच जाएं। कुछ विधायक अपने परिवार के साथ जा रहे हैं। सिंघार बोले- भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर कहा- स्वाभाविक है, कांग्रेस का जहां राज्य है वहां ले जाएंगे। सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे। तीसरी सीट के लिए बीजेपी-कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला तीसरी सीट का मुकाबला तब रोचक हो गया, जब भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार दिया। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया था, जबकि महेश केवट ने नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने तीन दिनों तक मंथन और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम पर अंतिम फैसला लिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। महेश केवट के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प जरूर हुआ है, लेकिन कांग्रेस को अब भी भरोसा है कि मीनाक्षी नटराजन जीत दर्ज करेंगी। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हादसा, 8 मजदूरों की मौत:1600°C पर पिघला गर्म लोहा क्रेन से ले जा रहे थे, बैलेंस बिगड़ने से उन पर ही गिरा
    Next Article
    ममता ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाया:स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले 20 बागी सांसदों ने काकोली को व्हिप चुना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment