Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक ही नदियों की संतान, भारत पर नेपाली विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

    19 hours ago

    1

    0

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालन शाह के भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर दिए एक बयान के बाद से अब नेपाल के विदेश मंत्री ने इस पर उठे विवाद को लेकर सफाई दी। भारत दौरे पर आए शिशिर खनाल से दिल्ली में जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मंत्रालय पहले ही इस पर आधिकारिक बयान दे चुका है। उन्होंने यह बातें नेपाल दूतावास में कही। भारत, नेपाल के रिश्ते और सीमा विवाद को लेकर उन्होंने साफ किया कि हम एक ही नदियों की संतान हैं। जब हम खुले मन से बैठते हैं तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं होती और कोई भी सीमा बहुत जटिल नहीं होती। हम भारत की ओर खुले दिल से स्पष्ट दृष्टि से और एक पारदर्शी एजेंडे के साथ नेपाल और भारत का मुद्दा सुलझा लेंगे। नेपाल भारत रिश्तों पर दिल्ली में विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि हम भारत के साथ सीमा विवाद को राजनयिक वार्ता के माध्यम से हल करना चाहते हैं। हम भारत के साथ सीमा मुद्दे को खुले मन से और द्विपक्षीय ढांचे के आधार पर हल करेंगे। इसे भी पढ़ें: West Bengal: नेपाल बॉर्डर के पास से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, कलकत्ता HC से झटका लगने के बाद थे फरारशिशिर खनाल ने कहा कि हम 21वीं सदी की भू राजनीति के विकृत अति संवेदनशील नजरिए से भारत को नहीं देखते। हम अतीत की चिंताओं से बंधे नहीं रहना चाहते। भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है और हम परस्पर लाभकारी संबंध चाहते हैं। वो भी बिना किसी विवाद के। भारत नेपाल संबंधों पर उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से हमारे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं और यह रिश्ता बहुत गतिशील है। इसलिए हमने सभी मुद्दों को सामने रखा। हमने उन पर चर्चा की और संयोग की भावना बहुत मजबूत है। खनाल ने कहा कि मैं बहुत सकारात्मक सोच और उम्मीद के साथ वापस जा रहा हूं कि कल शुरू हुई इन चर्चाओं का नतीजा अगले कुछ महीनों में जल्द ही हमारे सामने आ जाएगा। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा अलग-अलग बॉर्डर चेक पॉइंट से होती है। कई लोग नेपाल के रास्ते यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी चिंता कालापानी और लिपु लेख इलाके को लेकर भारत और चीन के बीच समझौते के नवीनीकरण को लेकर है। इसे भी पढ़ें: TMC नेता Jahangir Khan नेपाल सीमा से अरेस्ट, Extortion और चुनाव हिंसा के गंभीर आरोपशिशिर खनाल ने कहा किहमने दोनों देशों को डिप्लोमेटिक नोट समेत अन्य माध्यमों से यह बात बहुत साफ तौर पे बता दी है। शिशिर खनाल ने रविवार को भारत के साथ विकास केंद्रित साझेदारी पर बात की। उन्होंने कहा कि काठमांडू एक उभरते हुए भारत के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक है। जिसने खुद को एक बड़ी आर्थिक और तकनीकी ताकत के रूप में स्थापित किया है। इतना ही नहीं विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत नेपाल संबंधों को भी काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच सच में बहुत अच्छे रिश्ते हैं। यह एक ऐतिहासिक रिश्ता है। यह टूरिज्म से लेकर हमारी नदियों, हमारे पानी, हमारी एनर्जी और हमारे परिवारों से जुड़ा है। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए खनाल ने बाले शाह की भारत यात्रा को लेकर कहा कि फिलहाल इसकी कोई तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन मेरे आने से उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले महीनों में दोनों ओर से कई उच्च स्तरीय दौरे हो सकते हैं। जिसमें इन समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। नेपाली विदेश मंत्री ने साफ किया कि हम भारत को खुले दिल, साफ नजरों और एक ही पारदर्शी एजेंडे नेपाल के आर्थिक बदलाव से देखते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-हिजबुल्लाह मिलकर टूट पड़े, इजरायल से रातभर इंतकाम, तबाही!
    Next Article
    Pacific Ring of Fire में स्थित है Philippines, यहां आते हैं दुनिया के 90 प्रतिशत भूकंप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment