Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DND-यमुना लिंक रोड प्रोजेक्ट:NHAI ने मांगी एलाइनमेंट के आस-पास के प्रोजेक्ट की डिटेल, 31 किमी का कारिडोर विकसित करेगा

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली DND-यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड परियोजना को अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) विकसित करेगा। करीब 31.437 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के लिए संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि NHAI ने प्रस्तावित एलाइनमेंट के आसपास मौजूद सभी लिंक रोड, एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित चिल्ला एलिवेटेड रोड तथा अन्य विकासाधीन परियोजनाओं का विस्तृत विवरण मांगा है। इसमें संबंधित मार्गों के एलाइनमेंट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि नियुक्त सलाहकार कंपनी पूरे प्रस्तावित मार्ग का दोबारा सर्वेक्षण करेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अंतिम DPR तैयार की जाएगी। प्रारंभिक DPR अगले दो महीनों में मिलने की संभावना है। इसके बाद परियोजना की वास्तविक लागत, एलाइनमेंट और निर्माण मॉडल को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल परियोजना की अनुमानित लागत करीब 4,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। ओखला बर्ड सेंचुरी क्षेत्र में दोबारा होगी व्यवहार्यता जांच यह लिंक रोड DND से घरबरा तक विकसित की जानी है। प्रस्तावित मार्ग का एक हिस्सा ओखला बर्ड सेंचुरी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिसके चलते वहां दोबारा फिजिबिलिटी स्टडी कराई जा रही है। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरणीय स्वीकृतियां हासिल करना है। यदि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) या वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिलता है, तो वैकल्पिक एलाइनमेंट पर भी विचार किया जाएगा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर कम होगा यातायात दबाव योजना के अनुसार यह कॉरिडोर सेक्टर-94 पुश्ता से होकर सेक्टर-151 के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके निर्माण के बाद दिल्ली से आगरा, मथुरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे नोएडा के प्रमुख मार्गों और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है तथा यात्रियों को तेज और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना स्टेडियम की जांच करेगी एलडीए की समिति:अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर रहा स्टेडियम प्रशासन; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    मथुरा में 2830 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा:पहले दिन 9,672 कैंडिडेट्स ने दिया EXAM, 16 सेंटर बनाए गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment