Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय सवार जहाज पर हमला, भारी एक्शन शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    स्टेट ऑफ होर्मुज से जहां पर इस वक्त भारतीय क्रू मेंबर वाले एक जहाज पर हमला हो गया है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचा है। जहां ईरान ने मिसाइल से हमले किए हैं इजराइल के ऊपर। तो इजराइल भी ईरान पर लगातार जवाबी कारवाई कर रहा है। दोनों ही देशों के बीच भयंकर माहौल हो गया है। जमकर मिसाइलें दागी जा रही हैं और इन सबके बीच यह बड़ी खबर सामने आई जो कि भारत के लिए चिंता की खबर है। ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ फोरमूस में एक कारगो जहाज पर हमला हुआ और इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था और ओमान के तट से करीब 15 नॉटिकल मील की दूरी पर सफर कर रहा था। तभी अचानक इस जहाज पर जोरदार धमाका होता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हमला ड्रोन या मिसाइल से किया गया हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह हमला कैसे किया गया है। लेकिन धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज के इंजन रूम में बड़ा सा छेद हो गया और वहां पर भीषण आग लग गई। इसे भी पढ़ें: Israel Retaliatory Strike Iran | ईरान पर इजराइल का भीषण हवाई हमला, सऊदी अरब में बजे सायरन, यमन से भी दागी गई मिसाइलआग लगने के बाद जहाज में अफरातफरी मच गई। इंजन रूम में पानी भरने लगा और जहाज का संतुलन बिगड़ने लगा। हालात को खराब होता देख जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों ने तुरंत एसओएस यानी कि इमरजेंसी मदद का संदेश भेजा। अब बताया जा रहा है कि कई नाविक बेहद घबराहट भरे संदेश भेज रहे हैं और तत्काल मदद की गुहार लगा रहे हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया यानी एफएसयूआई ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस जहाज पर भारतीय नागरिक मौजूद हैं और कुछ क्रू मेंबर्स प्रभावित भी हुए हैं। यूनियन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारतीय नौसेना विदेश मंत्रालय और भारत सरकार से तत्काल मदद की भी अपील की। यूनियन के मुताबिक जहाज ट्रेड ऑफ फार्मूस के पास मौजूद था और भारतीय नाविकों को तुरंत सहायता की जरूरत। स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि जहाज की लाइट बोट्स कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। यानी कि अगर जहाज को छोड़ने की नौबत आती है तो बचाव अभियान मुश्किल हो सकता है। जिसके कुछ देर बाद एफएसयूआई ने एक और पोस्ट साझा किया और उस पोस्ट में धन्यवाद किया क्योंकि एक हेलीकॉप्टर इन नाविकों को बचाने के लिए वहां पर पहुंच चुका है जो कि एक-एक कर नाविकों को एयरलिफ्ट करता हुआ दिखाई दे सकता है।इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Clash से सहमा बाजार, Crude Oil में भारी उछाल, Global Economy पर संकट के बादल। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव एक बार फिर से उठने लगा है। स्टेट ऑफ फॉरमोस दुनिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है और इस रास्ते पर कार्गो शिप पर हमला होना एक बड़ी घटना है जो कि पूरी दुनिया के लिए चिंता की खबर है लेकिन भारत के लिए कुछ ज्यादा चिंता की खबर इसलिए है क्योंकि इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार हैं जिनकी सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। फिलहाल इन नागरिकों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर वहां पहुंच चुका है जो उन्हें रेस्क्यू कर रहा है। लेकिन सवाल यह है कि स्ट्रेट फार्मूस में कारगो जहाज को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? वो भी उन जहाजों पर जिनमें भारतीय नाविक सवार हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    इतिहास में पहली बार सऊदी में तहलका मचा आया भारत, दुनिया हैरान
    Next Article
    जिनपिंग को देखते ही उछल पड़े किम जोंग, प्योंगयांग में वार्ता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment