Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी ब्लागर ने गोरखपुर में बनाया VIDEO:टोनी क्लोर ने भजन गाया, बोले-टेराकोटा आर्ट, गीता प्रेस ने हैरान किया; टूरिज्म के लिए बेस्ट प्लेस

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अमेरिकी व्लॉगर टोनी क्लोर घूमने पहुंचे। यहां घूमते हुए एक वीडियो जारी किया। इसमें वह शहर के नौका विहार, गीताप्रेस, इमामबाड़ा, गोरखनाथ मंदिर और रेल म्यूजियम में विजिट करते दिखाई देते है। उन्होंने कहा- यहां की संस्कृति और खूबसूरती ने मुझे हैरान कर दिया है। गोरखपुर के लोगों, टेराकोटा की कलाओं और खाने की तारीफ की। टोनी क्लोर ने गोरखपुर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 दिन पहले यानी 6 जून को शेयर किया है। वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने रिपोस्ट किया है। महज 2 दिनों के अंदर 1 मिलियन व्यू और करीब 63 हजार लाइक आए हैं। इतना ही नहीं करीब 66 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है। 1300 से अधिक कमेंट किए गए हैं। जानिए पूरे वीडियो में क्या है… टोनी क्लोर एक अमेरिकी ट्रेवल व्लॉगर हैं। जिसके इंटाग्राम पर 46. 6K फॉलोवर्स हैं। हाल ही में वे गोरखपुर घूमने आए। शहर की हर फेमस जगहों का विजिट कर यहां के रहन- सहन, परंपरा, इतिहास और लोगों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने टूरिस्ट स्पॉट नौका विहार का सैर किया। अपने वीडियो में वे कहते हुए नजर आते हैं कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस जगह से कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब ये जगह मुझे बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। यह जगह अपने अंदर बहुत सी संस्कृतियां और इतिहास समेटे हुए है। यहां का खाना बहुत ही लजीज है। गोरखपुर सच में बहुत खास है। गीता वाटिका में गाया भजन टोनी ने वीडियो में धार्मिक पुस्तकों की गंगा गीता प्रेस भी भी अपने कैमरे में कैद किया। यहां के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि गीता प्रेस दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक ग्रंथों का प्रोड्यूसर है। अब तक करीब 417 मिलियन किताबें छाप चुका है। इस दौरान वे गीता वाटिका के अंदर भजन गाते हुए भी नजर आए। जय श्री राम के नारे लगाए वीडियो के अंदर टोनी पूरा आनंद लेते हुए नजर आते हैं। लोगों के साथ बैठकर चाय पीना और जय श्री राम के नारे लगाना उनके लगाव को दर्शाता है। इतना ही नहीं वे यहां के लोगों को भी जमकर तारीफ करते हैं। गोरखनाथ मंदिर भी घूमे टोनी ने गोरखनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान वे कहते हुए नजर आते हैं कि जब आप भारत में टूरिज्म के लिए सोचे तो यह जगह सबसे पहले आपके दिमाग में आना चाहिए। टेराकोटा की कलाओं पर हुए मोहित टोनी को टेराकोटा की कलाओं और वहां के कलाकारों ने मोहित कर दिया। जब उन्हें पता चला कि इसकी मांग विदेशों तक है तब वे और हैरान हो गए। वह तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वीडियो को खूब पसंद कर रहे शहरवासी टोनी के व्लॉगिंग वीडियो को दूसरे लोगों के साथ- साथ शहर के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर रिपोस्ट, स्टोरी, लाइक, कमेंट और शेयर के माध्यम से प्यार बरसा रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में क्या समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव:जनगणना में 5 लाख स्टाफ की ड्यूटी बड़ी वजह; BJP या सपा, किसे मिलेगा फायदा 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर CJI को लेटर लिखेंगे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में घड़ियाल के 15 बच्चों का जन्म:रेत में छिपे अंडों से बाहर आए, पक्षियों से बचाने के लिए ग्रीन नेट लगे; 2 डॉक्टर देखरेख कर रहे
    Next Article
    यूपी पुलिस भर्ती- पहले दिन की दोनों शिफ्ट की ANSWER-KEY:बुखारेस्ट किस देश की राजधानी? ऐसे 300 सवालों के सही जवाब जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment