Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में उमस से लोग बेहाल, 41°C तापमान:3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया और मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही। बादलों की मौजूदगी के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई। तीन दिन हीटवेव चलने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 9 जून से अगले तीन दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 जून के बाद प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बढ़ते तापमान से बिजली की मांग बढ़ी तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिले में बिजली पर अतिरिक्त लोड पड़ने से कई क्षेत्रों में कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों और बाजारों में पंखे, कूलर और एसी का उपयोग बढ़ने से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुका है। प्रशासन ने अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक कार्य न होने पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और लू के प्रभाव से बचा जा सके। प्री-मानसून बारिश का इंतजार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून के बाद जिले में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला:बहराइच में घर के बरामदे से खींच ले गया, 200 मीटर दूर मिला शव, पिता की गोद में तोड़ा दम
    Next Article
    कानपुर देहात में पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का बाल विवाह:मूसानगर के मुक्ता देवी मंदिर में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment