Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला:बहराइच में घर के बरामदे से खींच ले गया, 200 मीटर दूर मिला शव, पिता की गोद में तोड़ा दम

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के बहराइच में एक और बच्ची को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। 9 साल की बच्ची सोमवार रात अपने घर के बरामदे में चारपाई पर लेटी थी। तभी तेंदुआ दबे पांव आया और बच्ची की गर्दन जबड़े में दबाकर जंगल में भाग निकला। बच्ची की चीख सुनकर पाकर ग्रामीण और परिजन लाठी–डंडे और टॉर्च लेकर जंगल की ओर दौड़े। करीब डेढ़ घंटे के बाद घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में बच्ची लहूलुहान मिली। चेहरे और गर्दन पर तेंदुए के दांतों के गहरे निशान थे। सांस की नली कटी हुई थी। कंधे और हाथों पर भी गहरे घाव थे। बच्ची का पिता गोद में गोद में घायल बेटी के शव को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ा, पर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बच्ची के पिता को तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। तेंदुए की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। घटना जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर सुजौली वन रेंज में टपरा बाजार की है। तेंदुए के हमले की तस्वीरें देखिए– पूरा मामला पढ़िए– सुजौली थाना क्षेत्र के टपरा बाजार गांव निवासी ओमप्रकाश की बेटी अंशिका (9) सोमवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर लेटी थी। तभी रात करीब 9:30 बजे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसकी गर्दन जबड़े में दबोच ली। अंशिका चीख उठी। तब तक तेंदुआ उसे घसीटते हुए जंगल में ले भागा। अंशिका की चीख सुनकर ओम प्रकाश और पड़ोसी मदद को दौड़े। बच्ची नदारद मिली और पास में तेंदुए के पंजे के निशान मिले। ग्रामीण लाठी–डंडे और टॉर्च लेकर जंगल की ओर दौड़े। काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। करीब डेढ़ घंटे के बाद रात करीब 11:00 बजे अंशिका घर से 200 मीटर दूर सौतिया नाला के पास गन्ने के खेत में लहूलुहान मिली। उसकी सांसें चल रही थीं। पिता ओमप्रकाश उसे गोद में लेकर अस्पताल की ओर भागे, पर कुछ देर में ही अंशिका ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने लगाया पिंजरा सूचना मिलते ही सुजौली रेंज के रेंजर रोहित कुमार और दारोगा अनिल कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा भी टीम समेत पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई। सुजौली रेंज के रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। शासन स्तर से मिलने वाली अन्य सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तीन बच्चों में सबसे छोटी थी अंशिका मृतका के पिता ओम प्रकाश खेती-बाड़ी करते हैं। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें मृतका सबसे छोटी थी। वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 की छात्रा थी। मृतका की मां का नाम ऊषा है। गांव से महज 300 मीटर पर कतर्नियाघाट के घने जंगल सुजौली ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव से महज 300 मीटर की दूरी पर कतर्नियाघाट वन रेंज शुरू हो जाता है। आए दिन गांव में तेंदुए और बाघ के हमले होते रहते हैं। घटना से एक घंटे पहले भी गांव के एक साइकिल सवार पर तेंदुए ने हमला किया था। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष महाराज का आपराधिक इतिहास जानकर कांप रहा:आशुतोष ने कहा था- जगद्गुरु की हत्या हो सकती है, मेरे पास सबूत तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बयान पर पलटवार किया है। सोमवार को उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- आशुतोष ब्रह्मचारी मेरी और मेरे उत्तराधिकारी की छवि खराब करना चाहता है। वह साजिश रच रहा है। मुझे उसका आपराधिक इतिहास जानकर डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 50 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा:पहले दिन 30% अभ्यर्थी अनपुस्थित रहे, 10 जून तक होंगे एग्जाम
    Next Article
    आजमगढ़ में उमस से लोग बेहाल, 41°C तापमान:3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment